जब तक माँ जीवित रही, तब तक किसी को खोने के भय से ही मन काँप जाता था | माँ जब हार्ट की बीमारी के कारण असक्त होने लगी थी तब लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि अब कुछ दिनों की मेहमान है, तो बहुत रोता था | यह सोचकर ही घबरा जाता था, कि यदि माँ चली गयी तो क्या होगा, कैसे जी पाएंगे हम |
चार साल पहले माँ का देहांत हो गया | मन एक अज्ञात भय से भर गया | पिताजी से अधिक माँ से लगाव था मेरा...
एक दिन प्रश्न उठा था कि मैं सामान्य क्यों नहीं हूँ, क्यों मैं दूसरों की तरह सामान्य जीवन नहीं जी पाता ?
तो उत्तर कई अब मिला कि मैं जो करने आया हूँ, उसमें कोई साथ नहीं होगा | कोई भीड़ उसी के साथ होती है, जो भेडचाल में चलने में रूचि रखता हो | और जो भेडचाल से हटकर चले, तो उसे आजीवन अकेला ही रहना होगा |
कारण अब समझ में आता है | यदि मैं हिंदुत्व के उत्पात के विरुद्ध लिखूं, तो मुस्लिम, साथ हो जाते हैं, जय जय करने लगते हैं | यदि मैं इस्लाम पर कुछ लिखूँ तो हिंदुत्व के ठेकेदार साथ हो जाते हैं जय जय करने लगते हैं | यदि मैं हमारे दड़बों के विरुद्ध लिखूँ बाकी सब मौन हो जाते हैं और वही समाज जो कल तक मुझे मानवतावादी समझते थे, वो समाज के गदार की उपाधि देने लगते हैं |
तो अपना कोई नहीं इस जगत मैं मेरे जैसे के लिए | क्योंकि सभी का अपना अपना दडबा है और दडबों से बाहर निकलकर देखने की सलाह देना भी उनके दड़बे का अपमान हो जाता है | इसीलिए ही मेरा प्रयास यही रहता ही कि किसी पर भी निर्भर रहने की स्थिति न आने पाए | क्योंकि यदि मेरे जैसा निर्भर हुआ किसी पर, उसी दिन वह आधुनिक शाही की तरह जमूरा मात्र बनकर रह जायेगा राजनैतिक पार्टियों, धर्म व जातियों के ठेकेदारों और समाज का |

1 comment:
माँ का दिल वो बड़ा दरिया है जिसमें दया और क्षमा भरी है....
Post a Comment