16 Aug 2019

गुलामी

मोदी सरकार और काँग्रेस या अन्य पार्टियों की सरकारों में बहुत अंतर है । मुझे मोदी सरकार बेहतर दिखाई दे रही है । क्योंकि इसमें डिक्टेटरशिप है । भारतीयों को लोकतंत्र की समझ नहीं, हंटर की लत है । इसलिए मोदी सरकार से बेहतर विकल्प और कोई नहीं ।

मोदी सरकार के पास ताकत है विधायक और सांसदों से लेकर जनता तक को खरीदने का। जबकि बाकी पार्टियों के नेता बिकाऊ और कायर है । मोदी सरकार गलत भी करे, तो विरोध में खड़े होने का साहस न तो नेताओं के पास है, न जनता के पास । क्योंकि सभी की नकेल मोदी के हाथ है ।

ऐसी स्थिति में मोदी सरकार से बेहतर सरकार और कोई नहीं । चाहे सारा देश बिक जाए और सभी नागरिक गुलाम बना दिये जायें । यही नियति है हम भारतीयों की, क्योंकि स्वतंत्रता हमें हज़म नहीं । गुलामी लत ऐसी पड़ गयी कि न लोकतंत्र संभाल पाए, न स्वतंत्रता ।

और ढोंग करेंगे स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्र होने का फिल्मी देशभक्ति गीत बजाकर । इसीलिये इस बार स्वतंत्रता दिवस की नहीं, परतंत्रता दिवस की बधाईयां दीजिये एक दूसरे को । खुशी मनाइए कि फिर से हम गुलाम हो गए वैश्यों के । पहले गुलाम थे ईस्ट इंडिया कंपनी नामक विलायती वैश्यों के और अब गुलाम हैं वेस्ट इंडिया कम्पनी नामक स्वदेशी वैश्यों (अडानी, अम्बानी, जिंदल) के ।

No comments: