मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मैं एक दिन फेसबुकिया लेखक बन जाऊँगा | जिससे सबसे अधिक दूर भागता था, अर्थात लिखने पढ़ने का | हाँ कॉमिक्स से लेकर उपन्यास, सामान्य विज्ञान की पुस्तकों से लेकर मनोविज्ञान और रहस्य विज्ञान यानि Occult Science तक की जो भी पुस्तकें बाजार से खरीद सकता था उन्हें उतनी निष्ठा व श्रृद्धा से पढ़ता था, जितने कि किताबी धार्मिक लोग अपने अपने धार्मिक ग्रंथों को पढ़ते हैं | बस उनमें और मुझमें अंतर केवल यही है कि मैं समझने के लिए शिक्षित होने के पढ़ता था वे धार्मिक दिखने और दिमाग से पैदल होने के लिए पढ़ते हैं |
मेरी रूचि थेयोरियां रटने में कभी नहीं रही, प्रेक्टिकल में ही रही | इसलिए आजीविका के लिए भी टेक्निकल फील्ड ही चुना | लेकिन किस्मत का फेर देखिये...जिससे दूर भागता रहा, वही आज कर रहा हूँ और वह भी मुफ्त में | कोई वेतन भी नहीं मिलता और लिखने की कोई फूटी कौड़ी भी नहीं देता | और कंजूसी का आलम तो यह है कि लोग पोस्ट पर लाइक कॉमेंट्स भी नहीं देते कि कहीं उनके लाइक या कमेन्ट कर देने से मैं अदानी-अम्बानी की तरह अमीर न बन जाऊँ |
आज से 8 वर्ष पहले जब फेसबुक की दुनिया में कदम रखा था, तब समझ में ही नहीं आता था कि क्या लिखा जाये...तो मैं भी विद्वानों की तरह देवी देवताओं, महापुरुषों आदि के तस्वीरें पोस्ट किया करता था | लेकिन जब लिखने का मन बना लिया, तो मैंने बिलकुल अलग ही मार्ग चुना |
चूँकि फेसबुक में एक से बढ़कर एक ज्ञानी और विद्वान बैठे हैं और वे रोज नयी नयी ज्ञान की बातें पोस्ट करते ही रहते हैं, और यदि मैं भी वैसा ही करूँ तो लोग मुझे भी ज्ञानी, पढ़ा-लिखा, डिग्रीधारी समझने की गलती कर बैठेंगे | यदि मैं वेद पुराणों व अन्य धार्मिक ग्रंथों से सम्बंधित ज्ञान की बातें लिखता हूँ, तो लोग मुझे पण्डित, महात्मा, संत आदि समझने की भूल कर बैठेंगे | और पूरी दुनिया में इनकी कोई कमी तो है नहीं....ऐसी भीड़ में शामिल होने पर अपनी कोई अलग पहचान नहीं बनेगी |
इसलिए ही मैंने लिखने का अंदाज़ बदल दिया | अर्थात बड़े लेखक वह लिखते हैं जो दुनिया को पसंद हो, लेकिन मैं वह लिखता हूँ जो मुझे लिखना होता है भले दुनिया को पसंद आये या न आये | क्योंकि मैं बड़ा लेखक भी नहीं बनना चाहता | मैं तो केवल यह चाहता हूँ कि भेड़चाल में आँखे बंद किये, बेहोशी में दौड़ रही धार्मिकों, सभ्यों, शरीफों, पढ़े-लिखे, डिग्रीधारियों की भीड़ किसी प्रकार थोड़ी देर के लिए ही सही, होश में आ जाये | और देखे कि उनकी बेहोशी, उनकी मूर्छा, उनके स्वार्थ ने भारत और भारतीयों को दोबारा पराधीन कर दिया | अपने ही देश को बेचने का अधिकार दे दिया, माफियाओं, धूर्तों, मक्कारों को |

2 comments:
लेकिन में लेखक हु ओर रहूंगी । वाह रे किश्मत क्या करवट ली है मेरी जिंदगी में जो काम मुजे नही पंसद वो मुझे करना पड़ता है और जो काम मे करना चाहती हु तो वहां तक पहुंच ही नही पाती जैसे के में एक भूल भूलाया में फंस गई हूं कोई रास्ता ही नही मिलता ।
वैसे आप किस्मत को कितना मानते हो वो हम नही जानते लेकिन आप काफी किस्मत वाले है क्योंकि आप जहाँ भी जाते आपके लिए हरेक किस्मत के द्वार खुले होते है । आपको जो काम नही करना वो भी पूरी सफलता पूर्वक कर सकते हो ।
Congratulations
Post a Comment