सुबह उठते ही लोग नित्यकर्म, ध्यान, भजन में लग जाते हैं, उसके बाद नाश्ता और फिर अपने अपने घर से बाहर निकल जाते हैं दो वक्त की रोटी कमाने |
मैं भी कभी यही सब करता था, लेकिन आज जब सोकर उठता हूँ, तो सबसे पहले अपने डेस्कटॉप पर पहुँचता हूँ, फेसबुक खोलता हूँ और अंगुलियाँ कीबोर्ड पर जोगिंग करने लगती हैं | दिन भर कुछ न कुछ पढ़ता रहता हूँ या कुछ लिखता रहता हूँ | जानते हैं क्यों ?
क्योंकि चिंतित हूँ और बहुत ही अधिक चिंतित हूँ | यह जानते हुए भी चिंतित हूँ कि मेरी चिंता से किसी को कोई सरोकार नहीं | यह जानते हुए भी चिंतित हूँ कि चिंता समस्या का समाधान नहीं | यह जानते हुए भी चिंतित हूँ कि जनता चिंतित नहीं, नेता चिंतित नहीं, धर्म व जातियों के ठेकेदार चिंतित नहीं , बड़े बड़े संत-महन्त चिंतित नहीं | विद्वान् मानते हैं कि नियति को कोई नहीं बदल सकता, सो अपनी चिंता करो, अपने सुखों की चिंता करो दूसरों की नहीं |
लेकिन मेरे माँ-बाप से विरासत में मिला गुण है कि दूसरों की चिंता करो | यह बिलकुल सामान्य बात है कि माता-पिता से बहुत से गुण विरासत में मिल जाते हैं, जिससे आजीवन आप पीछा नहीं छुड़ा सकते | जैसे कुछ लोगों को विरासत में मिलता है नेताओं की चापलूसी करना, चाटुकारिता करना | कुछ लोगों को विरासत में मिलता है समाज में नफरत फैलाना, फूट डालना, मोबलिंचिंग करना, गुंडागर्दी करना, लुच्चापन दिखाना | कुछ लोगों को विरासत में मिलता है गाली-गलौज करना, दूसरों की संपत्ति हड़पना, दूसरों पर अत्याचार करना | और ये लोग चाहे कितने ही धार्मिक ग्रन्थ पढ़ लें, कितने ही मंदिर-मस्जिद तीर्थों के दर्शन कर लें, कितने ही बड़े बड़े गुरु बना लें....रत्ती भर भी नहीं सुधर पाते | ठीक वैसे ही मैं भी नहीं सुधर पाता चाहे लाख कोशिश कर लूं कि संत, महंत, शंकराचार्य, नेता, धर्म व जातियों के ठेकेदारों और उनकी चाटुकार जनता की तरह बेशर्म बन जाऊँ, नहीं बन पाता |
आज मैं समझ पाता हूँ स्वामी विवेकानंद की उस पीड़ा को जो उन्हें भीतर ही भीतर खाए जा रही थी और अल्पायु में ही उन्हें देह त्याग करने के लिए विवश होना पड़ा | क्योंकि वे जनता को नहीं सुधार पाए थे, वे समाज को नहीं सुधार पाए थे, वे नेताओं को नहीं सुधार पाए थे, वे साधू-संतों, महंतों, शंकराचार्यों को नहीं सुधार पाए थे |
और जब जनता ही बेशर्म हो जाये, अपनी चुनी हुई सरकार, नेताओं की बेशर्मी पर मौन रहे, लेकिन विपक्षी नेताओं की कमियाँ गिनाये, तो हम जैसे लोग अपना ही सर पीटते हैं, दुखी होते हैं, मातम मनाते हैं अपनी ही मातृभूमि के बलात्कार और शोषण पर | लेकिन आश्चर्य होता है कि बड़े बड़े साधू-संतों को भी यह सब दिखाई नहीं देता | उनकी सभी साधनाएं, सिद्धियाँ, दिव्य दृष्टि....कुंद हो जाती हैं और वे स्वयं धूर्त मक्कार नेताओं के चरणों पर लोटने लगते हैं |
ढोंग पाखंडों और आडम्बरों में लिप्त यह समाज, इस समाज के ठेकेदार धर्म से विमुख होकर भी स्वयं को धार्मिक मानता है | ईश्वर से रत्ती भर भी भय नहीं जिन्हें वे स्वयं को आस्तिक और उपासक मानते हैं | और यह सब देखकर मैं चिंतित होता हूँ....दुःख इस बात का है कि चाहकर भी इनकी तरह बेशर्म नहीं बन पा रहा |

4 comments:
*‘’પથ્થર" પર કોતરી ને "લાગણી" બતાવી શકાય, સાહેબ*
*પણ "લાગણી" ને કોતરો તો "માણસ પથ્થર" બની જાય...!!!
Wish you Brother.. congratulations!!
Wah...very nice
Vah saras vichar che
*વિશ્ર્વાસ શબ્દ નાનો છે,*
*પણ એનુ મહત્વ ઘણું મોટું છે.*
*પરંતુ સમસ્યા એ છે કે...*
*વિશ્ર્વાસ પર લોકો શંકા કરે છે,*
*અને શંકા પર વિશ્ર્વાસ કરે છે.*
Post a Comment