14 Dec 2019

मुझसे कोई भावनात्मक लगाव न रखें

जो भी मित्र मुझसे जुड़े हैं उनसे अनुरोध है कि मुझसे कोई भावनात्मक लगाव न रखें | केवल पोस्ट के अनुरूप ही कमेन्ट करें | मेरे विचार आपको अच्छे लगते है, इसका अर्थ यह नहीं कि मैं भी अच्छा व्यक्ति ही होऊंगा | इसलिए मुझमें अच्छाइयाँ न खोजें लेकिन पोस्ट या मेरे विचारों से आपको कोई प्रेरणा मिलती है तो उसका लाभ उठायें | मेरे सुधरने की प्रतीक्षा न करें | यदि आप मुझसे आगे निकल जाएँ और मुझसे श्रेष्ठ हो जाएँ तो समझूंगा कि मेरे लिखे पोस्ट का सदुपयोग हो गया |
   जो  हमे फॉलो करते है वो सभी साथी मुझे नाम से ही पुकारें जो
लोग मुझे  साहब गुरूज संबोधित करते हैं, उनसे भी निवेदन है कि मुझे नाम से ही संबोधित करें | क्योंकि ये दोनों ही सम्बोधन हर ऐरे-गैरे के लिए प्रयोग नहीं करना चाहिए | इनकी अपनी गरिमा है उस गरिमा को बनाएं रखें | आप मुझे व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते हो सकता है कल मैं आपके अनुकूल न मिलूं,
      ताकि उन साहबो डिग्रीधारिओ और  का अपमान न होने पाए जिन्होंने कई वर्ष व्यतीत किये डिग्रियां बटोरने और शास्त्रों को रटने में | उन्होंने जो श्रम किया उसका फल है कि उनको साहब  स्वामी या गुरु की उपाधि मिली | मैंने तो कोई परिश्रम नहीं किया, बस ई  अक्षरों और शब्दों को जोड़ पाता हूँ, वरना तो इस योग्य भी नहीं था मैं |

1 comment:

Megagujarat said...

Really amazing post hoy chhe, dil ma utarava and samjva jevu hoy chhe
I read your all post
Thank you sir