17 Sept 2019

मेरा अनुरोध युवा साथियो को।

सभी से विशेषकर युवाओं से अनुरोध है कि मेरा अनुसरण न करें | मैं बिंदास लिखता हूँ, निडरता से लिखता हूँ, किसी की परवाह नहीं करता....तो यह मेरा स्वाभाविक गुण है, बचपन से ही मैं ऐसा ही हूँ |

लेकिन कोई नकल करने की कोशिश करेगा, वह मुसीबत में पड़ सकता है | क्योंकि समाज को सत्य से एलर्जी है, समृद्ध व ताकतवर लोगों को सत्य से एलर्जी है, बड़े बड़े संतों-महंतों को सत्य से एलर्जी है.....90% से अधिक सभ्य, धार्मिक समाज को सत्य से एलर्जी है....इसलिए यदि सत्य सामने रखोगे, तो सरकार, समाज और किताबी धार्मिक लोग आपके विरुद्ध हो जायेंगे |

यदि समाज का अधिकांश लोग ही आपके विरुद्ध हो जायेंगे जो आप जियेंगे कैसे ?

इसलिए समाज से लय ताल मिलाकर चलिए | समाज को झूठे, जुमलेबाज, देश बेचने वाले, देशद्रोही, समाज को परस्पर लड़ाने वाले लोग ही पसंद आते हैं | इसीलिए आप देखेंगे कि जो समाज में फूट डाल रहे होते हैं, जो मोबलिंचिंग कर रहे होते हैं, जो भूमाफियाओं के साथ खड़े होते हैं...समाज उनकी जय जय कर रहा होता है | वे लोग निडर हैं, पुलिस भी उनसे भयभीत है और जज भी उनसे भयभीत हैं |

लेकिन सत्य के पक्ष में खड़े लोग भयभीत मिलेंगे, उन्हें अपना भविष्य अन्धकारमय दिखेगा...क्योंकि समाज उनके साथ नहीं है |

तो दोगले, ढोंगी-पाखण्डी समाज के साथ ताल से ताल मिलाना है, तो झूठे, मक्कार बन जाइए आधुनिक नेताओं की तरह | आईएएस, आईपीएस अधिकारीयों की तरह और समाज आपको सर माथे पर बैठायेगा |

मेरी तरह बनने की कोशिश बिलकुल भी मत करिए....क्योंकि मेरे क़दमों का पीछा करके, सिवाय बर्बादी के और कुछ प्राप्त नहीं होने वाला |

मुझे आदर्श भी मत बनाइये....क्योंकि मैं किसी का आदर्श बनने योग्य नहीं हूँ....बर्बादी की ओर ले जाने वाले कदम कभी भी आदर्श नहीं होते |

~भरत पारेगी

5 comments:

kantilal hemani said...

लिखते रहे।

V.m.parmar said...

દુર્જનની બુરી કૃપા, ભલો સજજનનો ત્રાસ.
જો સૂરજ ગરમી કરે, તો વર્ષાની આસ.

Dax Computer Training Institute said...

Good bharatbhai

Robin Hood said...

આભાર

Unknown said...

Nice think
Bharatbhai