28 Sept 2019

धार्मिक

समाज यह मानता आया है और निरंतर यही मनवाया जा रहा है कि लोभ, मोह, काम, क्रोध से मुक्ति ही जीवन का उद्देश्य है | यही समझाया जा रहा है प्रभु की भक्ति में रत रहना, जय जय करते रहने मात्र से ही मोक्ष, स्वर्ग जन्नत की प्राप्ति हो जाती है | यही समझाया जा रहा है कि मंदिर, मस्जिद में हाजिरी लगाने, रोजा, नमाज, व्रत उपवास, नौरात्रे के व्रत रखने मात्र से आप सच्चे धार्मिकों की श्रेणी में आ जाते हैं और ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त होती है |

वास्तविकता यह कि इनमें से कोई मोक्ष यह मुक्ति का मार्ग नहीं है | ये सब व्यक्तिगत चित्त को शांत रखने के उपाय मात्र हो सकते हैं इसके अतिरिक्त और कुछ नहीं | क्योंकि यह सब करने के बाद भी यदि आप धर्म के पक्ष में नहीं हैं, अधर्म और अधर्मियों के ही पक्ष में हैं, तो व्यर्थ हो जाते हैं ये सब |

नैतिकता, सात्विकता का भी धर्म से कोई लेना देना नहीं है | कर्त्तव्य भी धर्म नहीं है | धर्म केवल अधर्म के विरुद्ध होने की ही स्थिति है |

कुछ लोग मानते हैं कि साधू-संतों की तरह अपने में मस्त रहना, भोजन, भजन और शयन में मस्त रहना ही अध्यात्म है...तो यह भी गलत है | न तो ये अध्यात्म है और न ही धर्म या धार्मिकता |

यदि स्वयं में मस्त रहना, खाना, पीना, भ
जन करना, रोजा नमाज व्रत उपवास करना, क्रिकेट देखना, फ़िल्में देखना, पिकनिक मानना, खेलना, कूदना, पार्टी करना....यानी 'मैं सुखी तो जग सुखी' के सिद्धांत पर जीना ही श्रेष्ठ मानवीय गुण है, धर्म है या आध्यात्म है, या मोक्ष या स्वर्ग जन्नत का टिकट पाने का मार्ग है तो फिर वे लोग मूर्ख हैं, जो स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति दिए | वे लोग मूर्ख हैं जो दूसरों के पर अन्याय अत्याचार होते देख, उनके लिए लड़ने के लिए आगे आ जाते हैं | वे लोग मूर्ख हैं, जो भ्रष्ट, मक्कार, धूर्त नेताओं को चैन से नहीं बैठने देते |

समाज को अब नए सिरे से चिन्तन मनन करने की आवश्यकता है | जो मत मान्यताएं आप ढोते चले जा रहे हैं, उससे न तो समाज का कोई कल्याण हो रहा है और न ही राष्ट्र का |

स्वतंत्रता पाने के लिए कुछ लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी | और आज की पीढ़ी परतंत्रता के लिए अपने खेत-खलिहान से लेकर अपना जमीर, अपना स्वाभिमान तक सब बेचने पर तुली हुई है | क्या परतंत्रता वास्तव में इतना आकर्षक और लुभावना है कि आज की पीढ़ी सब कुछ बेच देने पर टूल गयी ?

ऐसे नेताओं को देश सौंप रही है, जिन्हें बेचcने और लूटने के सिवाय और कुछ आता ही नहीं ??

1 comment:

kantilal hemani said...

સુંદર સમાજ હિત ચિંતન