क्या आपने कभी अपने ही टाइमलाइन पर किये गये पोस्ट पर ध्यान दिया है ? क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि आप किस प्रकार के पोस्ट शेयर कर रहे हैं या लिख रहे हैं ?
मैं हमेशा अपने पिछले पोस्ट को देखता हूँ, यह देखने के लिए कि कही मैं किसी नेता, राजनैतिक पार्टी, या सांप्रदायिक, जातिवादी आईटी सेल के चक्रव्य्युह में तो नहीं फंस रहा हूँ | यह देखने के लिए कि मेरे पोस्ट किसी राजनैतिक पार्टी के समर्थन में तो नहीं जाने लगे |
हाँ सत्ता पक्ष की आलोचना करना अपना धर्म समझता हूँ एक नागरिक होने के नाते यदि सत्ता पक्ष नागरिकों के हितों को अनदेखा करने लगता है | मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सत्ता में कौन सी पार्टी बैठी है...यदि वह महँगाई को विकास की मौसी समझेगी तो मैं विरोध करूँगा ही | यदि वह जुमलेबाजी करेगी, झूठ बोलकर जनता को बर्गलायेगी तो विरोध करूँगा ही और यह मेरा नैतिक दायित्व भी है |
तो हम में से अधिकाँश नहीं ध्यान देते कि वे अवैतनिक किसी पार्टी या नेता का प्रचार प्रसार में लग जाते हैं और मूल उद्देश्यों से भ्रमित हो जाते हैं | कई बार नेता उलटे सीधे बयान दे देते हैं, कई झूठी बातें कह देते हैं, कई बड़ी बड़ी गप्पें हांक देते हैं और हम उनकी खिल्ली उड़ाने के लिए उन सब कूड़ा कर्कटों को अपने टाइम लाइन पर शेयर करने लगते हैं | हम समझते हैं कि वह नेता कम अक्ल है ऐसी मूर्खता पूर्ण बातें कर रहा है....वास्तव में वह नेता मूर्ख नहीं होता और न ही कम अक्ल होता है | कम अक्ल तो होते हैं हम और आप जो उन कबाड़ों को शेयर करते फिरते हैं | हाँ कभी कभार हंसी मजाक या मन हल्का करने के लिए शेयर कर लेने में कोई हर्ज नहीं....लेकिन अति नहीं होनी चाहिए | वे नेता वास्तव में आपको ही मूर्ख बना रहे होते हैं मूर्खतापूर्ण बयानों से | उनके पास भाषा के विशेषज्ञ होते हैं, विशेष सलाहकर होते हैं और वे सभी बड़ी बड़ी डिग्रियां लिए बैठे होते हैं...इसलिए कोई अनपढ़ नेता भी अपने भाषणों में कोई गलत बयानी नहीं कर सकता | हर एक शब्दों पर गहरा शोध किया जाता है, हर वाक्य पर ध्यान दिया जाता है कि जनता में क्या सन्देश जाएगा क्या रिएक्शन आयेगा...और पूरी टीम होती है नेताओं के पास....तो मूर्ख मत बनिए क्योंकि आप मूर्ख बनाये जा रहे हैं मूर्खता पूर्ण बयानों से |
उनका मुख्य उद्देश्य होता है उन विषयों से ध्यान हटाना जो सरकार को कटघरे में खड़े करते हैं | जो सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं | सारा देश राजनैतिक चक्रव्यूह में फंसा हुआ है निकल नहीं सकता....हर नागरिक अनजाने ही राजनेताओं के जाल में फंस जाता है...और उसे पता ही नहीं चलता | इसलिए आप देखेंगे कि जनता की समस्याएं हल नहीं होती, लेकिन नेता मालामाल हो जाता है | दुनिया भर के आरोप लगाए जाते हैं विपक्ष द्वारा सत्ता पक्ष पर, लेकिन कोई आरोप साबित नहीं हो पाता...तो ये सब इनके खेल हैं और जनता को इन खेलों से बहलाए रखते हैं | वास्तव में कभी कोई घोटाला हुआ ही नहीं...क्योंकि आज तक कोई आरोप प्रमाणित नहीं पाया...इसलिए विपक्षों द्वारा लगाये आरोपों को गंभीरता से न लिया करें | बस ये खेल है सत्ता का तो लुत्फ़ उठायें |
बाकी स्वयं को समर्पित करिए राष्ट्र के प्रति | भूल जाइए कि आप हिन्दू हैं या मुस्लिम हैं | भूल जाइए कि आप कांग्रेसी है या भाजपाई हैं....बस भारतीयता याद रखिये और इंसानियत याद रखिये | हमें भारत के हित के लिए सोचना है किसी नेता या पार्टी के हित के लिए नहीं | हमें भारत के नागरिकों के हित के लिए सोचना है, किसी हिन्दू, मुस्लिम के हित के लिए नहीं | कोई हिन्दू है वह उसका व्यक्तिगत विषय है, कोई मुस्लिम है वह उसका व्यक्तिगत विषय है, कोई कांग्रेसी है वह उसका व्यक्तिगत विषय है, कोई भाजपाई है वह उसका व्यक्तिगत विषय है...लेकिन यदि वह देश व देश के नागरिकों से अधिक अपने दडबों को महत्व दे रहा है, तो यह देश व देश के नागरिकों के साथ विश्वासघात है | ऐसे लोगों को अपने सर्कल से बाहर रखिये...उनका कोई नुक्सान नहीं होगा क्योंकि उनका पालन पोषण उनके नेता, उनकी पार्टी, उनके भगवान्, उनके दड़बे कर लेंगे..हमें केवल देश को महत्व देना है, देश के नागरिकों के हितों को महत्व देना है |

No comments:
Post a Comment