1 Jul 2019

मोबलिनचिंग

आये दिन हो रही मोबलिंचिंग को देखकर मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गोडसेवाद, हिन्दूवाद...आदि सभी वाद इस्लामिक सिद्धांतों पर आधारित हैं  | इनका सनातन धर्म से दूर दूर तक कोई सम्बन्ध नहीं है |

जबकि जैन, बौद्ध व अन्य भारतीय भूमि से उपजे वाद सनातन धर्म के सिद्धांत "सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयः......" पर आधारित हैं |

      गोडसेवाद और हिन्दूवाद के अनुयाइयों से जब भी कभी बहस होती है, तो ये लोग भी मुझसे कहते हैं कि क़ुरान पढो, हदीस पढो, उसमें यही सिखाया जाता है | अर्थात यदि किसी के विचारों से आप सहमत नहीं हैं, तो उसकी हत्या कर दो | कोई दूसरे मत या मान्यताओं का है, तो किसी नेता के आदेश पर भीड़ लेजाकर हत्या यानि मोबलिंचिंग कर दो |

किसी ने सही ही कहा था, "जो जिससे जितना अधिक घृणा व द्वेष रखता है, एक दिन उसी की तरह हो जाता है !"

इसीलिए मैं किसी से भी इतना अधिक घृणा या द्वेष नहीं रखता कि उसी की तरह हो जाऊँ और अपनी मौलिकता खो दूँ !

आप लोगों में से कितने सहमत हैं मुझसे ? 

      गोडसेवादियों को कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है...मैं पुर्णतः आश्वस्त हूँ कि वे सभी मुझसे निःसंकोच सहमत होंगे, क्योंकि क़ुरान और हदीसों का अध्ययन उन्होंने बचपन में ही कर लिया था | और उन्हें इन सब का ज्ञान, अलकायदा, आइसिस व इस्लामिक देशों के आलिमों से भी कई गुना अधिक है |

भारतीय मुसलमान तो दुविधा में हैं कि इस्लामिक देशों वाला इस्लाम सही है या भारतीय संस्कृति व विचारधाराओं से प्रभावित सूफियों वाला भारतीय इस्लाम सही है |

No comments: