आज हमारी बात हमारी सोच और सही बात पर बुरा लगा तो हमारे परम मित्र का फोन आया हमे बाता रहे थे।
*Q-* आप कुछ करके दिखाइये, फिर हम आपके पीछे चलेंगे ?
*Ans-* लेकिन क्यों ? मेरे ही पीछे क्यों चलना है ? क्या पहले किसी ने कुछ नहीं किया ? उनके पीछे क्यों नहीं चले ? दशरथ माँझी ने अकेले पहाड़ काटकर रास्ता बना दिया....उनके पीछे क्यों नहीं चले ? जाइये और काटिए पहाड़ और बनाइये रास्ता ? मेरे पीछे ही क्यों चलना है ?
*Q-* आप खुद तो समाज के लिए कुछ करते नहीं, दूसरों को प्रवचन देते फिरते हैं ?
*Ans-* सही बात...मैं समाज के लिए कुछ नहीं करता और न ही कुछ करना चाहता हूँ...फिर भी प्रवचन देता फिरता हूँ | तो क्या चाहते हो, मैं समाज के लिए कुछ करने लग जाऊँगा तभी आप कुछ करेंगे ? इतने सारे लोग समाज के लिए कुछ न कुछ करते हुए मर गये...उनसे प्रेरणा लेकर कुछ किये क्यों नहीं समाज के लिए ? नौकरी करना, बीवी बच्चे पालना मात्र से समाज के लिए करना हो गया ? इतने सारे लोग नौकरी कर रहे हैं, बीवी बच्चे पाल रहे हैं...फिर भी समाज का बेडागर्क क्यों हो रहा है ? क्यों धूर्त मक्कार नेता पैदा हो रहे हैं समाज में ? क्यों धर्म व जातियों के नाम पर उत्पात मचाने वाले लोगों का वर्चस्व स्थापित हो रहा है समाज में ? क्या मेरे नौकरी कर लेने से, मेरे बीवी बच्चे पाल लेने से समाज की समस्या सुलझ जायेगी ? नहीं....
मुझे सुधारने का प्रयत्न मत करिए...क्योंकि मैं वह कर रहा हूँ जो आपका समाज, आपका नेता, आपके राजनैतिक पार्टियाँ, आपके धर्म व जातियों के ठेकेदार, आपके आईएएस, आइपीएस, और डिग्रीधारी नहीं कर पा रहे | क्योंकि ये सब वह नहीं देख पाते, जो मैं देख पाता हूँ | और वह इसलिए देख पाता हूँ क्योंकि मेरी आँखों में साम्प्रदायिक, जातिवादी चश्मा नहीं चढ़ा है | मेरी आँखों पर किसी राजनैतिक पार्टी या नेता का चश्मा नहीं चढ़ा है | मैं किसी का नौकर नहीं हूँ और न ही नौकरी जाने के भय से पत्रकारों और न्यूज़ एंकर्स की तरह रखैल बना हूँ किसी का |
आप जिसे सुधरना कह रहे हैं, वास्तव में उसका भाव यह है कि हमारी ही तरह तुम भी भेड़चाल में चल पड़ो | हमारी ही तरह तुम भी किसी न किसी राजनैतिक पार्टी के रखैल बन जाओ | हमारी ही तरह नौकरी करो, बीवी बच्चे पालो और ऐश करो....बाकि समाज का बेड़ागर्क होता है तो होने दो | सदैव स्मरण रखें; प्रत्येक व्यक्ति किसी विशेष उद्देश्य से जन्म लेता है | कुछ भेड़बकरियों की तरह जीने के लिए आते हैं, कुछ केवल भोजन करने के लिए आते हैं, कुछ सेक्स् करने के लिए आते हैं, कुछ लूटने खसोटने के लिए आते हैं.....लेकिन मेरे जैसे सरफिरे सदियों में कभी कभार ही आते हैं | इसलिए मैं बिगड़ा हुआ नहीं हूँ, सुधरा हुआ हूँ | अतः मुझे सुधारने के प्रयास तो गलती से भी न करें |
अंत में फिर स्पष्ट कर दूं ! मैं समाज सेवक नहीं हूँ | समाज सेवा करवानी हो, तो समाज सेवकों को खोजिये...मेरे पीछे आने का कोई लाभ नहीं |
*~भरत पारेगी*

3 comments:
वाह बहूत खूब भरतजी ।।
समाज को सुधारने के लिए सबसे पहले शिक्षा की जरूरत है समाज सेवक की नही।
मुझे गर्व है आप पर, की आपने बहोत ही कम उम्र में अनगिनत बच्चो को शिक्षा दी है। और ये समाज हमेशा आपका ऋणी रहेगा ।।
Very nice 👌👌👍
👌👌👍
Post a Comment