20 Jan 2016

रोहित वेमुला

रोहित, मेरे भाई
अब तेरी शहादत
विफल न होगी

क्योंकि,
आज मैंने देखा है
करोड़ो बहुजनो की आँखों में
उमड़ता हुआ आंसुओ का
सैलाब

जो गिरेगा तेजाब बनकर
इतिहास के पन्नों पर

और जलाकर भस्म कर देगा
शम्बूक और बृहद्रथ का
शिरच्छेद करने वाली वंशावली

नेस्तनाबूद कर देगा
एकलव्य का अंगूठा
काटनेवाले द्रोणाचार्यो की
नस्ल

उखाड़ फेंकेगा
गले में हांड़ी और
पीछे ज़ाडू लटकाने वाले
पेशवाओ की पुश्त

मुझे यकीं है
यह आंसू तेजाब बनकर
गिरेंगे इतिहास के
पन्नों पर जरूर

और
रोहित मेरे भाई
तेरी शहादत विफल नहीं जायेगी
भरत पारेगी